116 बच्चों का बाप बन चुका है ये शख्स, महिलाएं फेसबुक पर करती है बच्चों की डिमांड

आज के इस युग में कोई इंसान आखिर कितने बच्चों का पिता बन सकता है? दो, चार, आठ या दस? लेकिन आज हम आपको 65 साल के एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जो  अब तक 116 बच्चे पैदा कर चुका है। दरअसल इंग्लैंड के डर्बी में रहने वाले क्लीवे जोंस एक स्पर्म डोनर हैं। बीते आठ सालों में उनके स्पर्म द्वारा 116 रजिस्टर्ड बच्चे पैदा हो चुके हैं।क्लीवे जोंस इतने अधिक फेमस है कि उन्हें फेसबुक पर मां बनने की इच्छुक महिलाओं की फ्रेंड रिक्वेस्ट आती रहती है।

दरअसल कोरोना काल में आईवीएफ इंडस्ट्री बेहद नुकसान में रही है। वहीं स्पर्म डोनेट करने वालों की भी भारी कमी देखने को मिली है। ब्रिटेन में वहां के लाइफस्टाइल का कारण 35 के ऊपर पहुंच गई कई महिलाएं शादी की बजाय आईवीएफ से प्रेग्नेंट होना पसंद करती है।कोरोना काल में हुई स्पर्म डोनर की कमी की वजह से फेसबूक पर स्पर्म डोनर को खोजा जा रहा है। ऐसे में कई लोगों ने अपनी प्रोफ़ाइल में स्पर्म डोनर लिख रखा है। बता दें की ब्रिटेन में आईवीएफ डोनर को 35 यूरो की रकम दी जाती है। वहीं जब बच्चा 18 साल का होता है तो उसे अपने बायोलॉजिकल पिता के बारे में जानने का राइट मिलता है।

एक सर्वे के अनुसार यूके में हर साल 7 हजार बच्चे स्पर्म डोनेशन से जन्म लेते हैं । हालांकि इस कोरोना काल में यहां के 40 प्रतिशत आईवीएफ सेंटर्स पर ताला लग गया है। ऐसे में स्पर्म डोनेशन से गर्भवती होना चाहने वाली महिलाओं को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

पहले यूके की महिलाएं अमेरिका और डेनमार्क से स्पर्म मंगाती थी लेकिन अब फेसबुक इनका नया अड्डा बन गया है। ये रास्ता काफी सस्ता भी है और कारगर भी। 65 साल के क्लीवे जोंस ने भी फेसबूक पर अपनी प्रोफ़ाइल बना रखी है। वे महिलाओं को मुफ़्त में अपना स्पर्म डोनेट करते हैं। उन्हें ऐसा कर खुशी मिलती है। जब कोई महिला उनकी वजह से मां बनने का सुख प्राप्त करती है तो उन्हें एक अलग लेवल की संतुष्टि मिलती है।

क्लीवे जोंस इस काम को कुछ और सालों तक करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी फेसबुक प्रोफ़ाइल में महिलाओं को आकर्षित करने के लिए फिजिकल डिटेल्स सहित अपनी कई क्वालिटीज़ मेंशन कर रखी है। इनसे महिलाएं इतनी इंप्रेस हो जाती है कि कईयों ने तो उन्हें दोबारा स्पर्म डोनेट करने की विनती कर डाली।क्लीवे जोंस ने अब तक 116 बार स्पर्म डोनेट कर कई महिलाओं को बच्चा पैदा करने में मदद की है। वे अपने ऐसे पैदा किए हुए 10 बच्चों से तो मिल भी चुके हैं। ब्रिटेन में इन दिनों स्पर्म डोनर की बहुत डिमांड चल रही है।

You may also like...