नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं शायरी

लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो.
गणेश का निवास हो,
और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो....
!! हैप्पी नवरात्री !!

लाल रंग से सज़ा माँ का दरवार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
अपने पावन कदमों से माँ आए आपके द्वार,
मुबारक हो आपको ये नवरात्रि का त्यौहार |
ॐ शुभ नवरात्रि ॐ

हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई...
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई...
होगी अब मन की हर मुराद पूरी...
भरने सारे दुःख माता अपने द्वार आ गई|
|| नवरात्रि की शुभकामनाएं ||

कुमकुम भरे कदमों से आए माँ दुर्गा आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार,
मेरी ओर से नवरात्रि की शुभकामनाएं करें स्वीकार!
Navratri Ki Shubhkamnaye

जगत पालन हार है माँ
मुक्ति का धाम है माँ!
हमारी भक्ति के आधार है माँ,
हम सब की रक्षा की अवतार है माँ...
!! जय माता दी !!

क्या है पापी क्या है घमंडी
माँ के दर पर सभी शीश झुकाते…
मिलता है चैन तेरे दर पे मैया,
झोली भरके सभी है जाते..
|| जय माँ वैष्णो की शुभ नवरात्रि ||

सच्चा है माँ का दरबार
मैया सब पर दया करती समान!
मैया है मेरी शेरोंवाली,
शान है माँ की बड़ी निराली....
दुर्गा माँ के आशीर्वाद में
असर बहुत है...!!! हैप्पी नवरात्री!

देवी के कदम आपके घर में आये,
आप खुश्नाली से नहाये....
परेशानिया आपसे आँखें चुराए,
नवरात्रि की आपको हार्दिक शुभकामनाएं

N = Nav Chetna | नव चेतना
A = Akhand Jyoti | अखंड ज्योति
V = Vighna Nashak | विघ्न नाशक
R = Ratjageshwari | रत्जगेश्वरी
A = Anand Dayi | आनंद दई
T = Trikal Darshi | त्रिकाल दर्शी
R = Rakhan Karti | राखन कारती
A = Anand Mayi Maa | आनंद मई माँ
यह नवरात्रि आपके जीवन में प्रकाश का दीप जलाए.
आपको मेरी और से नवरात्रि की ढ़ेरो शुभकामनाएं||

नव दीप जले;
नव फूल खिले;
नित नयी बहार मिले;
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आपको माता रानी का आशीर्वाद मिले।
हैप्पी नवरात्रि!

You may also like...