Moral Story

एक garden में एक बार दो बच्चे एक लड़की और एक लड़का खेल रहे थे, लड़के के पास कुछ सुंदर-सुंदर चमकते हुए पत्थर थे और लड़की के पास कुछ chocolates थे।

लड़के ने लड़की को offer किया कि अगर वो अपने सारे chocolates लड़के को दे दे तो वो उसे अपने सारे पत्थर दे देगा।

लड़की तैयार हो गयी और उसने लड़के को उस पत्थर के बदले अपने सारे chocolates दे दिये, लेकिन लड़के ने उसे सारे पत्थर नहीं दिये, उसमें जो सबसे सुंदर और बड़ा पत्थर था उसको उस लड़के ने छुपा लिए और बाकी के सारे पत्थर दे दिये।

अदला-बदली करने के बाद दोनों घर चले गये, रात को जब दोनों सोने गये तो लड़की तो आराम से सो गयी लेकिन लड़का सोचने लगा कि सायद लड़की ने उसे सारे chocolates नहीं दिये थे बल्कि अच्छे chocolates उसने छुपा लिये होगे, और यही सोच-सोचकर उसे पूरी रात नींद नहीं आयी।

moral of the story:

पहली सीख – अगर किसी भी relationship में आप अपना 100% नहीं देते तो आपको हमेसा ये doubt रहेगा कि उसने अपना 100% नहीं दिया होगा इसलिये don’t cheat with anyone.

दूसरी सीख – आप जिसके साथ जैसा करते है या सोचते हैं वैसा ही आप दूसरो के साथ भी करते हैं इसलिये हमेसा अच्छा करें और अच्छा सोचें।

You may also like...