Funny Jokes

जब पूरा परिवार रामायण देख रहा हो और
गलती से आपसे चैनल बदला जाए तो…
.
.
पापा कहते हैं- असुर पैदा हुआ है घर में…!!!


———-

पिता – मैडम, मैं बच्चे का फादर हूं।
.
.
मैडम – आपको मैं जानती हूं,
आपको कई बार ऑनलाइन क्लास में
बच्चे के पीछे पोंछा मारते हुए देखा है…!!!




निधिः मैंने लॉकडाउन में इतना लूडो खेला, इतना लूडो खेला है कि…
आरतीः क्या कर लेती…
निधि- अगर महाभारत में दुर्योधन के साथ खेलती तो आधा राजपाट हड़प लेती…


एक महाकंजूस अपने बेटे को पीट रहा था…
पड़ोसी- क्यों पीट रहे हो इस मासूम को?
कंजूस- ये और मासूम?
अरे! एक नंबर का शरारती है ये, मैंने इसे
1-1 सीढ़ी छोड़-छोड़ कर चढ़ने को कहा था।
चप्पल कम घिसेगी…
नालायक, 2-2 सीढ़ी छोड़-छोड़ कर चढ़ा
पजामा फट गया…
————————

गर्मी का कहर शुरू…
एक औरत अकेले कब्रिस्तान में एक कब्र पर बैठी थी
एक राहगीर ने पूछा- डर नहीं लगता?
औरत- क्यों, इसमें डरने की क्या बात है…
अंदर गर्मी लग रही थी तो बाहर आ गई…
राहगीर अब कोमा में है…


लड़की- जानू plz apple my new number…
लड़का- confused… क्या…?
लड़की- मेरा नंबर apple कर लो ना जल्दी
लड़का- अरे पर apple तो सेब होता है…!
लड़की- जानू मैं भी तो ये ही कह रही हूं कि मेरा नया नंबर सेब कर लो…
लड़का बेहोश…

———————

लड़की का स्मार्ट जवाब
प्रेम (प्रेमिका से)- शादी के बाद तुम अलग घर की मांग तो नहीं करोगी…
प्रेमिका- ना बिल्कुल भी नहीं मैं ऐसी लड़की नहीं हूं…
प्रेम- शुक्रिया मैं तो डर ही गया था.
प्रेमिका- अरे हां, तुम शादी के बाद अपनी मां को अलग घर दिला देना.

You may also like...